मित्रों आज मैंने और श्रीमान इंडिया(@MeTalkTruth) ने मिलकर ये निर्णय लिया है कि हम लोग उन दो #ItaianMarines को वापस ले कर ही आयेंगे। मित्रों ये एक राष्ट्रीय मिशन होगा तो इसके लिए हम हमारे राष्ट्रीय खेल "कबड्डी" का उपयोग करेंगे।
क्योंकि हम लोग ना तो सैनिक हैं ना ही आतंकवादी इसलिए हम बंदूक़ का उपयोग नहीं कर सकते,हम तो आम जनता हैं नेता लोग हमारे साथ बहुत खेल खेलते हैं तो हम ही खेल के माध्यम से ही अपना मिशन पूरा करेंगे । तो मित्रों योजना ये है कि हम लोग हू तू तू तू करते हुए जायेंगे और दोनो नौसैनिकों को पकड़ कर ले आयेंगे।
काफ़ी सोच-विचार के बाद हमने ये तय किया है कि हम अपनी टीम में मन्नू और मैनो को लेंगे और विरोधी टीम का सामर्थ्य जाँचने के लिये हम पहले मन्नू को भेजेंगे,उसका जो हाल होगा उसको देखकर अगली रणनीति बनायेंगे और मित्रों मैंने तो ये भी सोच लिया है कि मैनो की जाने की बारी के समय हम जानबूझकर कुछ बुरा खेलकर इसी बहने मैनो को हमेशा के लिये इटली वापस भेज देंगे।
मित्रों अगर हम अपने इस मिशन में सफल रहे तो फिर यही खेल हम पाकिस्तान से भी खेल सकते हैं और फिर से हू तू तू करते हुए हाफ़िज़ सईद और दाऊद को पकड़ के ला सकते हैं लेकिन इसमें एक ख़तरा है कि पाकिस्तान भी हू तू तू करते हुए अबू सलेम(नाम ठीक से याद नहीं) को वापस ले जा सकता है।
ख़ैर वो तो बहुत दूर की बात है अभी तो हमें सिर्फ़ इटली पर ध्यान केन्द्रित करना है, और अगर हम मेहनत,लगन और ईमानदार(सिर्फ मैनो के समय बेईमानी) से खेले तो हमारा मिशन "#ItalianMarines को वापस लाओ" अवश्य ही सफल होगा।
तो मित्रों अब आप में से कौन-कौन हमारा साथ देना चाहता है और हमारी टीम में आना चाहता है कृपया अपना नाम दे दे और अगर कोई सुझाव हो तो उसका भी स्वागत है । धन्यवाद ....

hum bhee shamil honge is team mai - acha blog hai - bharee bharkam hain - in piddiyon ko pakar lenge - aur maino ko dhaka deke bahir
ReplyDeleteहा हा!!! धन्यवाद सहयोग के लिये...
Deletewaah waah kya idea hai ! great thought,keep it up..:-)
ReplyDeletethank you :)
DeleteNice idea. I would Like to play.
ReplyDeleteRemove word verification.